अल्मोड़ा-आज जिलाधिकारी अल्मोड़ा वंदना सिंह से भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू),पूर्व महामन्त्री भाजपा कृष्णा सिंह,बद्रेश्वर वार्ड सभासद मनोज जोशी,सुनील जोशी,देवेंद्र सिंह सतपाल,अतुल पांडेय आदि लोग मिले और गैस गोदाम रोड के लिए ज़िला योजना से पैसा देने के लिए धन्यवाद दिया।उनके द्वारा तहसील को ले कर भी वार्ता जिलाधिकारी से की गयी।जिसमें शिष्टमंडल द्वारा लोगो के लिए सुविधाएं बढ़ाने हेतु वार्ता की गई। जिसमे सुचारू आवागमन हेतु एक और गाड़ी की व्यवस्था करने,लोगो के जलपान हेतु अच्छी कैंटीन की व्यवस्था हेतु अनुरोध किया गया।इस सम्बन्ध में शिष्टमंडल ने सुझाव दिया कि मल्ला महल से पांडेखोला कलेक्ट्रेट तक रोप वे की व्यवस्था हो जाए तो इससे वहां पर आने जाने वाले लोगों को भी सुविधा प्रदान होगी तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।वहां की सड़क के चौड़ीकरण के लिए भी शिष्टमंडल द्वारा जिलाधिकारी से वार्ता हुई।इसके अलावा नवनिर्मित कलक्ट्रेट परिसर में एक बैंक की शाखा जल्द से जल्द शुरू करने के लिए बात रखी गयी।जिलाधिकारी द्वारा शिष्टमंडल की सभी बातों को भली-भांति सुना गया और उनके द्वारा आश्वासन दिया गया है कि इन सुझावों को अमल में लाया जाएगा और लोगों की सुविधाओं के लिए तत्काल इसमें कार्यवाही की जाएगी।
