अल्मोड़ा-आज आम आदमी पार्टी यूथ विंग जिलाध्यक्ष दानिश कुरैशी ने वन विभाग अधिकारी को अपने साथियों के साथ ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में कहा गया कि अल्मोड़ा जिले के अंदर बंदरों एवं जंगली सूअरों व बाघ का आतंक छाया हुआ है।नगर के किसी भी स्थान से गुजरते हुए आम राहगीरों को बंदरों ने पूरी तरह से परेशान कर रखा है।बन्दरों के खौफ से आम जनमानस अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर काफी भयभीत है।अल्मोड़ा जिले के कैंट के इलाके एवम एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों ने काफी आतंक मचा रखा है। कई बार देखा गया है कि उत्तराखंड के अंदर गाड़ियों में भरकर बंदरों को छोड़ा जा रहा है।बॉर्डर पर कोई ध्यान देने वाला नहीं है।उत्तराखंड को जंगलराज बनाया जा रहा है।आखिर इसके पीछे का क्या कारण हे और क्यों उत्तराखंड के जनप्रतिनिधि इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं ये शोचनीय विषय है।साथ ही साथ जंगली सूअरों द्वारा भी ग्रामीण वासियों की सारी फसल नष्ट की जा रही है।पहाड़ में जंगली जानवरों के भय से लोग अपने छोटे-छोटे बच्चों को बाहर निकालते हुए भी घबरा रहे हैं। पहाड़ी किसान भाइयों की प्रतिवर्ष मेहनत से उगायी हुई फसल जंगली सूअर व बंदरों द्वारा पूरी तरह नष्ट की जा रही है।इसके साथ साथ तेंदुए का आतंक भी अल्मोड़ा जिले के अंदर काफी बढ़ चुका है।हाल ही में द्वाराहाट धौलादेवी का मामला सामने आया है जहां पर बाघ ने महिला के बच्चों को हमला करके घायल किया है।ज्ञापन के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने निवेदन किया कि इस मामले को जल्द से जल्द संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही कर जनता को तमाम जंगली जानवरों के आतंक से राहत दिलाई जाए।अगर इस मामले पर 15 दिनों के अंदर अंदर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आम आदमी पार्टी यूथ विंग अल्मोड़ा उच्च स्तर से आवाज़ उठाएगी।ज्ञापन देने वालों में पारस कुमार,रवीना बिष्ट, मनीषा टम्टा,जुनेद कुरैशी आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *