अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा नाबालिग द्वारा वाहन चलाने/बिना हेलमेट/बिना लाईसेन्स/रैश ड्राइविंग/नशे मे वाहन चलाने/खतरनाक तरीके से व ओवस्पीड/ओवरलोड वाहन चलाने वाले वाहन चालकों एवं/होटल,ढाबों,ठेलियों, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने /पिलाने व धूम्रपान करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर मिशन मर्यादा/इवनिंग स्टाँर्म अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही हैं।नवम्बर माह में जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1779 लोगों पर एम वी एक्ट में कार्यवाही कर 21 वाहन सीज किए गए।सार्वजनिक स्थानों में उत्पात मचाने वाले व होटल/ढाबो में शराब पीने/पिलाने वाले 352 लोगों पर पोलीस एक्ट में कार्यवाही की गई । सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले 94 लोगों पर कोटपा एक्ट में कार्यवाही की गई।जनपद पुलिस द्वारा माह नवम्बर में कुल 2225 लोगों पर एम वी एक्ट,पोलीस एक्ट व कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही कर 12,56,500 का जुर्माना वसूला गया।
