अल्मोड़ा-लंबे समय से जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में फिजिशियन की नियुक्ति नहीं होने से मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों की मांग पर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) अल्मोड़ा इकाई ने इस मामले को प्रमुखता से उठाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके बाद पांचवें दिन ही जिला अस्पताल में फिजिशियन की नियुक्ति कर दी गई।यूकेडी ने पिछले दिनों मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी थी कि यदि सात दिनों के भीतर जिला चिकित्सालय में फिजिशियन की नियुक्ति नहीं की गई तो पार्टी आम जनमानस के साथ मिलकर आंदोलन शुरू करेगी और नियुक्ति होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।यूकेडी नेताओं ने कहा कि संगठन की आंदोलन की चेतावनी के बाद सरकार पर दबाव बना और पांचवें दिन ही जिला अस्पताल में फिजिशियन की नियुक्ति कर दी गई।उन्होंने इसे जनता के संगठित प्रयास का परिणाम बताया।यूकेडी नेता विनय किरौला ने कहा कि जनता यदि अपने हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठित होकर प्रयास करे तो बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में फिजिशियन की नियुक्ति से क्षेत्र के मरीजों को राहत मिलेगी।यूकेडी नेताओं ने उम्मीद जताई कि सरकार जिला चिकित्सालय में अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में भी प्रभावी कदम उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *