अल्मोड़ा-खेल महाकुंभ 2026 के तहत हवालबाग खेल मैदान में आयोजित विधानसभा स्तरीय विधायक खेलकूद प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकादमी अल्मोड़ा की खिलाड़ी खुशी नेगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया।24 सितंबर को आयोजित अंडर-19 बालिका वर्ग की 400 मीटर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खुशी नेगी ने प्रतिभाग कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। खुशी कूर्मांचल अकादमी अल्मोड़ा में कक्षा 10 की छात्रा हैं और ताइक्वांडो की खिलाड़ी भी हैं।डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि खुशी नेगी इससे पूर्व भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुकी हैं।उन्होंने कहा कि एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल हासिल करना खुशी की खेल प्रतिभा और मेहनत को दर्शाता है।खुशी की इस उपलब्धि पर कूर्मांचल अकादमी अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य केके पंत एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या मंजू बिष्ट एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं, खेल प्रेमियों और अभिभावकों ने खुशी व्यक्त करते हुए खुशी नेगी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *