जागेश्वर-उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता ने आज जागेश्वर धाम पहुंचकर भगवान ज्योतिर्लिंग के दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना की।वे लगभग दोपहर दो बजे जागेश्वर पहुंचे जहां उन्होंने श्री ज्योतिर्लिंग जागेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक पूजन कर मंदिर समूह की परिक्रमा की।इस दौरान वे करीब एक घंटे तक मंदिर परिसर में रहे।इस अवसर पर उनके साथ उत्तराखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार एवं जनपद न्यायाधीश अल्मोड़ा श्रीकांत मिश्रा भी मौजूद रहे और पूजन में सहभागी बने।जागेश्वर धाम के मुख्य पुरोहित स्वामी कैलाशानन्द महाराज महामंडलेश्वर ने मुख्य न्यायाधीश का पारंपरिक रूप से स्वागत किया और उन्हें जागेश्वर धाम का प्रतीक चित्र व रुद्राक्ष माला भेंट की।उन्होंने न्यायमूर्ति गुप्ता को मंदिरों के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व की विस्तृत जानकारी दी।साथ ही पिछले दो वर्षों से मंदिर प्रबंधन समिति के अस्तित्व में न होने के कारण उत्पन्न व्यवस्थागत समस्याओं से भी अवगत कराया।रुद्राभिषेक पूजन आचार्य गिरीश भट्ट,आचार्य हंषादत्त भट्ट, आचार्य लोकेश जोशी, आचार्य ललित भट्ट,आचार्य निर्मल भट्ट एवं बिनोद जोशी द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया।मुख्य न्यायाधीश के आगमन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह का माहौल रहा।
