अल्मोड़ा-दिनांक 24 अप्रैल से 3 मई तक डेनमार्क के हॉर्सन्स शहर आयोजित हो रहे विश्व बैडमिंटन फेडरेशन द्वारा आयोजित बैडमिंटन के विश्व कप कहे जाने वाले महत्वपूर्ण थॉमस कप में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने अपने उत्कृष्ट खेल की बदौलत चाइनीज ताइपे की मजबूत टीम को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में अल्मोड़ा के अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व नंबर 6 रैंक प्राप्त चाउ चेन चान को 18-21,22-20,21-17 से पराजित कर टीम को 1-0 की महत्वपूर्ण विजयी शुरुवात दिलाई।दूसरे मैच में भारत की सात्विक साईराज और चिराग़ शेट्टी की जोड़ी ने हाईसांग और वांग की जोड़ी को 23-21,19-21,21-12 से हराकर अपनी टीम को 2-0 से आगे किया,फिर आयुष शेट्टी ने अपने से श्रेष्ठ रैंकिग खिलाड़ी वर्ल्ड नंबर 8,लिन चेन यी को 21-16,21-12 से सीधे सेटों में हराकर अपनी टीम को 3-0 से महत्वपूर्ण विजय दिलाई और इस विजय के साथ ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका मुकाबला कोरिया से होगा।भारतीय टीम इस पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेल रही है और आशा है कि वह 2022 की तरह अपने विजयी अभियान को जारी रखेगी जब उसने पहली बार थॉमस कप विजेता बनकर इतिहास रचा था।अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन से इस टूर्नामेंट में सारे देश की उम्मीदें जगी हैं और वह बहुत अच्छा भी खेल रहे हैं। भारत का सेमी फ़ाइनल फ्रांस एवं जापान की भिड़न्त के बाद तय होगा।लक्ष्य और भारतीय टीम के प्रदर्शन से उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार पूर्व पुलिस महानिदेशक,अध्यक्षा डॉ अलकनंदा अशोक,सचिव बी एस मनकोटी,कोषाध्यक्ष रामावतार अग्रवाल,जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक,विधायक मनोज तिवारी,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,रघुनाथ सिंह चौहान,जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या,सहायक क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल,डॉ संतोष बिष्ट,गोकुल सिंह मेहता, नंदन रावत,शेखर लखचौरा, संजीव अग्रवाल,अमरनाथ रजवार,संजय नज़्जोंन, राकेश जायसवाल,विजय प्रताप सहित जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के समस्त पदाधिकारियो, सदस्यों और खिलाड़ियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *