

अल्मोड़ा-द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट ने पांडे खोला स्थित भारत मां के वीर सपूत शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के आवास पहुंचकर उनके माता-पिता से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।इस दौरान उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है और उनके त्याग व बलिदान से ही देश सुरक्षित और मजबूत बना रहता है।उन्होंने शहीद के माता-पिता से बातचीत कर परिवार की कुशलक्षेम जानी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।विधायक ने कहा कि शहीद बीरेश्वर गोस्वामी जैसे वीर सपूत पूरे क्षेत्र और प्रदेश के लिए गर्व का विषय हैं।उनके बलिदान से आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा मिलती रहेगी। इस दौरान उनके साथ परितोष जोशी, शंकर केडा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
