अल्मोड़ा -दिनांक 3 जून 2023 को दो दिवसीय ओपन राज्य स्तरीय योगासना प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 9 बजे किया गया।दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि गणों का बेज लगाकर स्वागत किया गया।तत्पश्चात मार्च पास ,फ्लैग होस्टिंग,मशाल प्रज्वलित एवं ‌ प्रतिज्ञा एवं संकल्प लेकर ईश्वर की आराधना करते हुए वंदना स्तुति कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गण और विशेष अतिथि प्रधानाचार्य रैमसे इंटर कॉलेज के द्वारा संयुक्त रूप से उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग किया गया।आयोजन समिति के महासचिव कमल कुमार बिष्ट एवं निर्देशक योगनिलेनियम प्रेम प्रकाश पांडे ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट जनों का बैज लगाकर स्वागत किया।कार्यक्रम का संयुक्त रूप से संचालन प्रेम प्रकाश पांडे एवं विमला शाही द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती ज्योति मिश्रा महिला आयोग समिति की उपाध्यक्षा,कपिल शास्त्री उत्तराखंड स्पोर्ट्स योगासना एसोसिएशन के महासचिव,भास्कर ओली, श्रीमती सीमा जोहर,राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के निर्णायक मंडल के सदस्य गण,आयोजन मंडल के सभी पदाधिकारी,सदस्यगण,बड़ी संख्या में विभिन्न जिलों से आए हुए प्रतिभागीयो का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन समिति के महासचिव कमल कुमार बिष्ट ने कहा कि इस प्रतियोगिता को आयोजित करने के पीछे हमारा मुख्य उद्देश्य प्रतिभावान छात्र छात्राओं को उचित मंच देकर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करना है।अपने संबोधन में डॉक्टर प्रेम प्रकाश पांडे निर्देशक योग नि लेनियम ने बताया कि यह प्रतियोगिता अलग-अलग वर्गों में विभिन्न आयु वर्ग के आधार पर आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर उत्तराखंड स्पोर्ट्स योगासना एसोसिएशन के महासचिव कपिल शास्त्री ने प्रतियोगिता के स्तर और व्यवस्था को संतोषजनक बताया और आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए विश्वास जताया कि निश्चित ही आने वाले समय में अल्मोड़ा योग का एक केंद्र बन पाएगा।सांय कालीन सत्र का उद्घाटन राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति साह मिश्रा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कपिल शास्त्री महासचिव उत्तराखंड स्पोर्ट्स योगासना एसोसिएशन द्वारा की गई। इस सत्र में कार्यक्रम का संचालन कुमारी दिव्या जोशी एवं कुमारी दीपिका गोस्वामी द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *