अल्मोड़ा-उड़ीसा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना में हुई सेकडो लोगों की मृत्यु पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सांसद कार्यालय में शोक सभा कर मृत आत्माओ की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की तथा दो मिनट का मौन रखा।इसके साथ ही शनिवार को होने वाले समस्त कार्यक्रम जिसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नागरिक सम्मेलन व सम्मान तथा जन संवाद कार्यक्रम एवं जिला स्तरीय प्रेस,सोशल मीडिया तथा विधानसभा अल्मोड़ा के पदाधिकारियों की बैठके शामिल थी को स्थगित कर दिया गया।शनिवार को महा संपर्क अभियान के प्रदेश प्रभारी अश्वनी त्यागी, सांसद अजय टम्टा व केबिनेट मंत्री रेखा आर्या की केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर प्रेस वार्ता की जानी थी,जिसमें सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को प्रेस के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का लक्ष्य था उसे भी स्थगित कर दिया गया।सभी कार्यकर्ताओं ने शोक सभा कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। शोक सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारी, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,रघुनाथ सिहं चौहान,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल,लता बोरा,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, ललित मोहन दोसाद,प्रकाश भटृ,रवि रौतेला,महेश नयाल,रणजीत सिहं भंडारी, मीडिया प्रमुख राजेन्द्र बिष्ट,जिला सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी,ललित लटवाल ,बीना नयाल मीना भैसोडा,किरन पंत,पूनम पालीवाल,महेश बिष्ट,नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू,नगर महामंत्री मनोज जोशी अर्जुन बिष्ट ,तारा जीना, रेखा आर्या ,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाअध्यक्ष राजा खान ,विरेन्दर कुमार,राजन चन्द्र जोशी,अजय वर्मा , गोपाला जीना,विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह नयाल ,कुंदन,आशीष गुरुरानी, मुकुल कुमार,प्रताप कनवाल,महिला मोर्चा की पदाधिकारी,जिलाध्यक्ष लीला बोरा,विनीत बिष्ट,देवेन्द्र सत्यपाल,गिरीश खोलिया भुवन वर्मा,त्रिलोक रावत,ललित मेहता, तुषारकान्त साह,पीयुष कुमार,रमेश लाल , धरमवीर आर्य, नमन गुरुरानी,पूरन चन्द्र रावत,भुवन भाष्कर राठौर ,आनन्द कनवाल ,जगत कनवाल हरीश कनवाल,पूरन पालीवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
