अल्मोड़ा- लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू और उनके साथियों ने प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र कापड़ी कोतवाली अल्मोड़ा से कोतवाली में मुलाकात की और उनके द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली से सत्यापन के गंभीर विषय में चर्चा की गई।इस अवसर पर श्री साह ने कहा कि बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन आवश्यक रूप से किया जाना सुनिश्चित हो।जो भी ठेकेदार, बाहरी मजदूर,फेरी लगाने वाले इत्यादि अल्मोड़ा में रह रहे है उन मकान मालिकों की जिम्मेदारी भी तय की जाए।प्रशासन एवम मकान मालिक सुनिश्चित करे कि एक कमरे में क्षमता से अधिक लोग ना रहे।उन्होंने कहा कि लगातार देखा जा रहा है कि बाहरी बिहारी दुकानदारों के द्वारा सड़ी एवम खराब सब्जी बड़ी संख्या में चीनाखान,एडम्स, साई बाबा मंदिर के आगे इत्यादि जगहों पर रात के समय फेंक दी जा रही है।इन बाहरी व्यक्तियों के द्वारा नगर क्षेत्र में जो गंदगी फैलाई जा रही है उसके ऊपर भी दंडात्मक कार्यवाही हो।रैमसे स्कूल के पास सुबह के समय सेकडो की संख्या में बाहरी मजदूर खड़े हो रहे हैं जिससे सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों,महिलाओं एवम बुजुर्गो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि इन सभी मजदूरों की अन्यत्र खड़े होने की व्यवस्था की जाए।आवश्यकता पड़ने पर रेमजे स्कूल के पास पुलिस के जवानों की तैनाती करने की भी व्यवस्था की जाए।प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि सत्यापन का कार्य गंभीरता पूर्वक चल रहा हे और रैमसे स्कूल के पास सुबह खडे होने वाले बाहरी मजदूरों के सम्बन्ध में नगर पालिका के साथ जल्द ही एक संयुक्त अभियान चलाया जायेगा और समस्या का समाधान किया जाएगा।इसके साथ ही वार्ता करने वालो में सभासद अमित साह मोनू,सभासद अर्जुन सिंह बिष्ट,कृष्णा सिंह,गोविंद मटेला आदि लोग शामिल रहे।
