

अल्मोड़ा/दन्या-दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को जागेश्वर विधानसभा के दन्या क्षेत्र में युवा कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस जागेश्वर विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मलारा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दन्या बाजार में रैली निकालते हुए भाजपा सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया तथा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मलारा ने कहा कि देश का युवा और उनके अभिभावक दिन-रात मेहनत कर बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने का प्रयास करते हैं, लेकिन परीक्षा के समय पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्ट व्यवस्था और भाजपा सरकार के संरक्षण में पेपर लीक जैसी घटनाएं हो रही हैं।उन्होंने कहा कि यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल इस्तीफा नहीं देते और छात्रों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है तो युवा कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम फर्त्याल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महिपाल प्रसाद, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राज कमल, प्रदेश सचिव प्रदीप बिष्ट एवं गोविंद प्रसाद सहित अन्य वक्ताओं ने भी छात्रों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।कार्यक्रम में महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कविता आर्य, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नंदा बल्लभ, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दीवान राम, प्रधान पूजा जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य गणेश भट्ट, कांग्रेस कार्यकर्ता शम्भू प्रसाद, भगवान सिंह, पंकज सिंह, सूरज मेहरा, देवेंद्र सिंह, दन्या महाविद्यालय उपाध्यक्ष विद्या जोशी, न्याय पंचायत अध्यक्ष संतोष टम्टा, न्याय पंचायत अध्यक्ष जगदीश प्रसाद, क्षेत्र पंचायत सदस्य चंदन बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीवान भैसोड़ा, दीवान मलारा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।युवा कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के हितों की अनदेखी जारी रही और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा नहीं दिया तो प्रदेशभर में व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा।
