रानीखेत-आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक तैयारियों को तेज कर दिया है।इसी क्रम में रानीखेत विधानसभा के कांग्रेस प्रभारी दीप डांगी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की।बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने,कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और आगामी चुनाव के लिए मजबूत रणनीति तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस प्रभारी दीप डांगी ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंच बनाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती का आधार बूथ स्तर का संगठन है।ऐसे में प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करते हुए संगठन को सक्रिय और प्रभावी बनाने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने के साथ ही क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं।जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझना संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।बैठक में बूथ कमेटियों को सक्रिय करने,नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने,वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव का लाभ लेने तथा युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने सहित विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई।पदाधिकारियों ने विधानसभा क्षेत्र में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव भी रखे।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक विस्तार दिया जाएगा और प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ मैदान में उतारा जाएगा। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्साह नजर आया।बैठक में कांग्रेस वर्किंग कमेटी सदस्य एवं उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनमें जोश और उत्साह का संचार किया।उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली से निराश है। भाजपा सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हुई है और जनता से किए गए वादों को पूरा करने में नाकाम रही है।
करन माहरा ने कहा कि महंगाई,बेरोजगारी,पलायन, स्वास्थ्य,शिक्षा तथा मूलभूत सुविधाओं से जुड़े सवाल आज भी जनता के सामने खड़े हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना होगा और भाजपा सरकार की विफलताओं को तथ्यों के साथ जनता के सामने रखना होगा।बैठक में पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे,नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट,अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष गुसाईं राम,चिलियानौला अध्यक्ष कमलेश बोरा, भतरौजखान अध्यक्ष कैलाश पंत,कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी,युवा विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत,कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार,हॉकी संघ अध्यक्ष अगस्त लाल साह,पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोपाल सिंह देव,चंदन सिंह,हेमंत रौतेला,चंदन सिंह बिष्ट,वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय,विजय तिवारी, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, वसीम कुरैशी,जयंत रौतेला, जीतन जयाल,पूरन माहरा, प्रमोद पाल,पान सिंह,संदीप बंसल,ललित मेहरा तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *