अल्मोड़ा-पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के 78वें जन्मदिवस के अवसर पर रानीखेत के सदर बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर व मिष्ठान वितरण कर जन्मदिवस मनाया और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा ने कहा कि हरीश रावत उत्तराखंड के प्रमुख जननेताओं में शामिल हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल में कई जनहितकारी कार्य किए। उन्होंने केदारनाथ आपदा 2013 के बाद धाम के पुनर्निर्माण कार्य का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कार्य तेज गति से पूरा किया गया, जिसकी व्यापक सराहना हुई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कैलाश पांडेय, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, रमेश पंत, अध्यक्ष भगवंत नेगी, हरीश राम, जयंत रौतेला, कुलदीप कुमार, सोनू सिद्दीकी, विनीत चौरसिया, दीप उपाध्याय, विजय तिवारी, मो. तैय्यब, कुसुम जोशी, ज्योति पांडेय, मीनाक्षी साह, नाजिश बेगम, प्रमोद पाल, पंकज गुरुरानी, संदीप बंसल, प्रमोद रावत, हरीश अधिकारी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *