अल्मोड़ा-हेमवती नन्दन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा की मुए-थाई की प्रतिभावान छात्राओं दिव्यांशी अधिकारी एवं माही बिष्ट ने जनपद स्तर पर मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना में अपना चयन सुनिश्चित कर जिले का नाम रोशन किया है।योजना के अंतर्गत 8 से 9 आयु वर्ग में दिव्यांशी अधिकारी तथा 10 से 11 आयु वर्ग में माही बिष्ट ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छात्रवृत्ति के लिए अपना स्थान पक्का किया।दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल,अनुशासन एवं मेहनत का परिचय दिया।मुए-थाई कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि दोनों छात्राएं नियमित रूप से मुए-थाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।उनके निरंतर अभ्यास एवं बेहतर प्रदर्शन का परिणाम है कि उन्होंने जनपद स्तर पर छात्रवृत्ति के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया है।दिव्यांशी अधिकारी की माता मानसी अधिकारी एवं पिता देवेन्द्र सिंह अधिकारी तथा माही बिष्ट की माता ममता बिष्ट एवं पिता किशन सिंह बिष्ट ने अपनी बेटियों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस उपलब्धि पर अल्मोड़ा जिलाधिकारी अंशुल सिंह,हेमवती नन्दन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा की अधिकारी महेशी आर्या,मुए-थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी,मुए-थाई एसोसिएशन के महासचिव नीलेश जोशी, विश्व पदक विजेता प्रज्ञा जोशी,अल्मोड़ा मुए-थाई के कोच यशपाल भट्ट तथा सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या पूनम जोशी व साहित्य परवीन,खेल विभाग यशवंत,प्रेम,योगेश ने दोनों छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।सभी ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों का छात्रवृत्ति के लिए चयन उनकी मेहनत, लगन एवं उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिणाम है।उनकी यह उपलब्धि जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *