



अल्मोड़ा-विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) द्वारा वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को रन फॉर वंदेमातरम दौड़ का आयोजन किया गया।दौड़ में 150 से अधिक बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।दौड़ का शुभारंभ नगर निगम के महापौर अजय वर्मा,विहिप जिला मंत्री एडवोकेट विजय सिंह सिराड़ी,विहिप जिला अध्यक्ष डॉ. गोविंद सिंह रावत,ईश्वर सिंह प्रान्त प्रशिक्षण प्रमुख और विहिप के विभाग संगठन मंत्री वेद प्रकाश तथा बजरंग दल के सह-संयोजक वैभव जोशी ने रघुनाथ सिटी मॉल से हरी झंडी दिखाकर किया।प्रतिभागियों ने रघुनाथ सिटी मॉल से स्टेडियम तक दौड़ लगाई।स्टेडियम पहुंचने के बाद सभी प्रतिभागियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से वंदेमातरम् का गान किया गया। कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।दौड़ की विभिन्न आयु वर्गों की प्रतियोगिताओं में अंडर-20 वर्ग में ऋषभ सिंह राठौर, अंडर-15 वर्ग में नेहा जोशी तथा अंडर-10 वर्ग में अरुण कंवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को आयोजकों द्वारा सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विहिप के प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख डॉ. गोपाल सिंह नयाल,जिला कोषाध्यक्ष भानु जोशी,जिला बालोपासना प्रमुख नीरज जोशी,मनोज सिंह बिरोड़िया सहित विहिप, बजरंग दल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता,अभिभावक एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।विहिप पदाधिकारियों ने कहा कि वंदेमातरम् केवल एक गीत नहीं बल्कि देशभक्ति,राष्ट्रीय एकता और मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना का प्रतीक है।युवाओं और बच्चों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
