अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आज सांसद कार्यालय में उत्तराखंड की महिलाओं को 30% आरक्षण देने संबंधी विधेयक को विधानसभा से पारित किए जाने पर जाने पर मिष्ठान वितरण किया तथा उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर उपस्थित नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के प्रति सम्मान की प्रतिबद्धता का निर्वहन करते हुए उत्तराखंड की महिलाओं को आरक्षण को लाभ दिया है।इससे उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों में उत्तराखंड की महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तथा उत्तराखंड के विकास को एक नई दिशा मिलेगी।जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने सरकार का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत,महिला मोर्चा जिला महामंत्री लीला बोरा,पूनम पालीवाल,बीना नयाल,चंद्रा जोशी,रेखा आर्य,सभासद अमित साह,सलमान अंसारी,तस्लीम, धर्मवीर आर्य,दिशांत पवार,पीयूष कुमार,हीरा कनवाल,मोहम्मद मुद्दसर, नरेंद्र बिष्ट,मुकुल कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *