अल्मोड़ा-आज दिनांक 27 मई को द्वितीय चरण दिवस का आयोजन इस प्रकार रहा जिसमें प्रातः योग सिखाया,योग कक्षा मंत्रों के साथ किया और गुरुकुल के छात्रों के साथ साथ योग साधक पतंजलि के सभी जिला प्रभारियों द्वारा किया गया। जिसमें भास्कर ओली,कमल कुमार बिष्ट,जसोद सिंह,रूप सिंह बिष्ट द्वारा प्रशिक्षण और योग कराया गया और 27 मई को आगे के कार्यक्रम पूजा अर्चना प्रश्न काल आदि के बाद वहां का भ्रमण किया गया तथा डोल आश्रम लमगड़ा अल्मोड़ा की विशेषता के बारे में जानकारी प्राप्त की।शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का द्वितीय सत्र दिवस पर समापन विधवत किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ भास्कर ओली रहे।उनकी अध्यक्षता में सभी कार्यक्रम आयोजित संपन्न हुए एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया।जिसमें डॉo भास्कर ओली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कार्यक्रम का प्रथम सत्र का मंच संचालन श्री दीप चंद्र बिष्ट जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी अल्मोड़ा
बैठक कार्यक्रम का द्वितीय सत्र का ।मंच संचालन रूप सिंह बिष्ट जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान अल्मोड़ा द्वारा किया गया।कार्यक्रम का आयोजन डोल आश्रम अल्मोड़ा में किया गया।भूपेंद्र सिंह ने शॉल ओढ़ाकर मुख्य अतिथि विजय का स्वागत किया।रूप सिंह बिष्ट ने बैठक में वर्ष की आख्या प्रस्तुत की।
समीक्षा बैठक सत्र में भास्कर ओली ने विगत वर्ष की आख्या में संतोष व्यक्त किया और सभी समिति जिला प्रभारी को और अधिक संख्या में योग साधक शिक्षक बनाने और योग को जन जन तक पहुंचने में सक्षम रहे और बेहतर प्रयास करने का जोश भरा और आशा करते हुए सबका धन्यवाद दिया। जसोद सिंह बिष्ट प्रदेश प्रभारी पतंजलि वीर भद्र सिंह प्रदेश महामंत्री को मंच पर सम्मानित किया गया।उनके अच्छे संतोषजनक कार्य के लिए पूरे प्रदेश में उनके साथ जिले के सभी सम्मानित वरिष्ठ प्रभारियों के कार्य जिम्मेदारी शैली को देखते हुए सबका धन्यवाद किया और विस्तार से प्रश्न पूछे गए।प्रश्न काल में सभी जिला प्रभारी उपस्थित रहे और अपनी कार्य जिम्मेदारी और वर्ष के अंत तक की समीक्षा बैठक काल सत्र में भास्कर ओली को रिपोर्ट प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कमल कुमार बिष्ट युवा प्रभारी,श्रीमती तुलसी जिला महामंत्री,श्रीमती माया भोज जिला प्रभारी अल्मोड़ा,लाल सिंह पतंजलि किसान समिति उपस्थित रहे। धारा बल्लभ पांडे द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।डोल आश्रम लमगड़ा अल्मोड़ा में महराज से मिलने का मौका मिला।सभी लोगों ने महाराज के दर्शन किए और सुंदर पाठ और भ्रमण किया गया।सभी सम्मानित उपस्थित गणों द्वारा आश्रम की उपयोगिता और महत्वता पर प्रकाश डाला गया।
