अल्मोड़ा-सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ के शाखा अधिवेशन 2025 के अंतर्गत जनपद प्रांतीय कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में सोमवार को उपखंड तृतीय, चौखुटिया (अल्मोड़ा) में शाखा अधिवेशन का आयोजन किया गया। यह अधिवेशन मंडल कार्यकारिणी द्वारा जारी निर्वाचन सूचना के अनुसार सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपदीय कार्यकारिणी के जनपद अध्यक्ष, जनपद सचिव, सहायक अभियंता, अपर सहायक अभियंता एवं नव नियुक्त कनिष्ठ अभियंता सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिवेशन के दौरान उपस्थित सदस्यों ने विभागीय कार्यों में हो रहे प्रशासनिक हस्तक्षेप पर नाराजगी जताते हुए इसका एक स्वर में विरोध किया। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, विभागीय समस्याओं जैसे बेलदारों की कमी, एसीआर से जुड़ी प्रक्रियाओं तथा आगामी बैठक की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत इंजीनियर अभिलाष पंत को शाखा अध्यक्ष तथा इंजीनियर मनोज जोशी को शाखा सचिव पद पर निर्विरोध चुना गया। अधिवेशन के सफल आयोजन हेतु अल्मोड़ा जनपद के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। अधिवेशन के दूसरे भाग में सिंचाई खंड रानीखेत की शाखा बैठक आयोजित की गई, जिसमें शाखा रानीखेत के निर्वाचन कार्यक्रम पर चर्चा हुई। बैठक का संचालन ई. सिद्धार्थ साह द्वारा किया गया। इस दौरान जीवेश वर्मा, मनीष कुमार, सिद्धार्थ साह, धर्मेंद्र सिंह डोलिया, एम.एस. कठायत, तरण कुमार शर्मा, मयंक चौधरी और मनोज जोशी सहित कई अभियंता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *