अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद अल्मोड़ा के टाटिक हेलीपैड में आतंकवाद मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति में सुरक्षा एजेंसिंयों की तत्परता और समन्वय का परीक्षण करना था।मॉक ड्रिल में पुलिस,एसडीआरएफ,अग्निशमन विभाग,एटीएस,क्यूआरटी, आपदा,सूचना व चिकित्सा विभाग,विद्युत विभाग,पेयजल निगम,जल संस्थान,जिलापूर्ति विभागों द्वारा प्रतिभाग किया गया।इस मॉक ड्रिल में टाटिक हेलीपैड गार्द कमाण्डर द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रुम अल्मोड़ा को सूचना दी गयी कि अराइवल कक्ष में लगभग 4 संदिग्धों द्वारा 4 लोगों को बन्धक बना लिया गया है और यह घटना आतंकवादी गतिविधि प्रतीत हो रही है।जिस पर पुलिस कन्ट्रोल रुम द्वारा जनपद पुलिस, एसडीआरएफ,अग्निशमन विभाग,एटीएस,क्यूआरटी, आपदा और सूचना विभाग को इस घटना की सूचना दी गयी जिस पर टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया किया गया।एटीएस टीम द्वारा ऑपरेशन को सफतापूर्वक अजांम देते हुए अराइवल कक्ष में लोगों को बन्धक बनाने वाले चारों आतंकवादियों को मार गिराया। बन्धक किये गये लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया जिसमें एक बन्धक व्यक्ति गंभीर घायल था जिसे एम्बूलेन्स के माध्यम से उपचार हेतु बेस अस्पताल भेजा गया।बम डिस्पोजल टीम द्वारा एरिया की चेकिंग कर सुनिश्चित किया गया कि किसी प्रकार की कोई संदिग्ध व विस्फोटक पदार्थ नहीं है।मॉक ड्रिल के पश्चात् उदयशंकर नृत्य अकादमी में एक समीक्षा बैठक बुलायी गयी।मॉक ड्रिल के दौरान सीएमओ डॉ आर सी पंत,एसडीएम सदर संजय कुमार,सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी,सीओ दूरसंचार राजीव टम्टा,प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन अल्मोड़ा विजय विक्रम,निरीक्षक अभिसूचना मनोज भारद्वाज,प्रभारी यातायात अल्मोड़ा दरबान सिंह मेहता,एफएसओ महेश चन्द्र, डीडीएमओ विनीत पाल,सहित विभिन्न विभागों के अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।










