अल्मोड़ा-कांग्रेस ने हर्ष कनवाल को अल्मोड़ा जनपद के सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा ने नियुक्ति पत्र जारी किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति हर्ष कनवाल की निष्ठा, संगठनात्मक रुचि तथा सहकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के सहकारिता विभाग का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाओं को मजबूत और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हर्ष कनवाल अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की भावना और कांग्रेस की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप सहकारी संस्थाओं के माध्यम से पार्टी संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *