अल्मोड़ा-आज नगर अध्यक्ष भाजपा कैलाश गुरुरानी,लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू ) के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता दीप पांडे से मिला तथा गैस गोदाम रोड ओर रानीधारा रोड के संबंध में वार्ता की।शिष्ट मंडल द्वारा कहा गया कि गैस गोदाम रोड का शीघ्र अति शीघ्र कार्य शुरू किया जाए और कार्य शुरू करने से पहले वहां पर जो मिट्टी पड़ी हुई है उसको हटाने का कार्य किया जाए।जिससे रोड की चौड़ाई बढ़ जाए।इसके अलावा रानीधारा रोड में जिसका टेंडर एक माह पूर्व हो चुका है कार्य शुरू करने के लिए वार्ता की गई।शिष्टमंडल ने पूछा कि कार्य किन कारणों से शुरू नहीं हो रहा है तो सहायक अभियंता दीप पांडे ने बताया कि ठेकेदार द्वारा निर्धारित दरों से ऊपर दोनों में निविदा डाली गई है जिसकी नेगोशिएशन के लिए ठेकेदार से वार्ता हो रही है।इसी कारण काम की शुरुआत नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार को वार्ता के लिए बुला लिया गया है और शीघ्र अति शीघ्र कार्यों को शुरू करवा दिया जाएगा।नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से भी वार्ता की जिस पर उन्होंने कहा कि कार्य शीघ्र अति शीघ्र शुरू हो रहा है।कुछ लोगों द्वारा उस रोड में मिट्टी के कट्टे भी रखे गए हैं जिससे कि वहां पर अतिक्रमण की स्थिति उत्पन्न हो रही है।जिनको पालिका द्वारा शीघ्र अति शीघ्र हटाने की कार्यवाही करने के लिए भी वार्ता की गयी।वार्ता करने वालों में भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी,लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू),भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री कृष्णा सिंह,एन. टी.डी.वार्ड के सभासद सौरभ वर्मा,सुनील जोशी आदि लोग उपस्थित रहे।
