अल्मोड़ा- बियरशीबा सीनियर सेकण्डरी स्कूल ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। बुधवार को घोषित परीक्षा परिणाम के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा।विद्यालय से इस वर्ष कुल 91 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाग किया, जिसमें सभी विद्यार्थी सफल रहे। विद्यालय की छात्रा ज्योत्सना त्रिपाठी ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। अंजली नेगी और मनजीत आर्य ने 93-93 प्रतिशत, विशाल बोरा व शगुन पंत ने 92-92 प्रतिशत, पियुष मेहरा ने 91 प्रतिशत तथा भव्य बोरा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।इसके अलावा लक्ष्य राज ने 88.2 प्रतिशत, आद्या जोशी और अमन मेहरा ने 87-87 प्रतिशत, मानवी पाण्डे ने 86.4 प्रतिशत, मनोज जोशी ने 86 प्रतिशत, अरीता नगरकोटी और निहारिका साह ने 85-85 प्रतिशत, मानसी गुरुरानी, निकिता देवी व लतिका पाण्डे ने 84-84 प्रतिशत, दिया बिष्ट ने 83 प्रतिशत, सुमित बनौला ने 82.4 प्रतिशत, कनक जंगपांगी, लासिका खष्मा व कल्पना सिजवाली ने 81-81 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं स्नेहा अधिकारी ने 80 प्रतिशत तथा रेजल सुयाल, ऋषभ बोहरा और मानवेन्द्र नेगी ने 78-78 प्रतिशत अंक हासिल किए।विज्ञान वर्ग में ज्योत्सना त्रिपाठी ने 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। कला वर्ग में मनजीत आर्य 93 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर रहे, जबकि वाणिज्य वर्ग में सुमित बनौला ने 82.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया।विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धक समिति के सचिव तिलक राज तलवार, संस्थापक प्रबन्धक श्रीमती निरूपमा भट्ट तलवार, अध्यक्ष निरुपेन्द्र तलवार एवं मुस्कान तलवार, डायरेक्टर श्रीमती दीपिका विल्सन, उपप्रधानाचार्य हरीश काण्डपाल तथा समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *