अल्मोड़ा-उत्तराखंड शासन के शहरी विकास विभाग ने अल्मोड़ा नगर निगम में आठ नामित पार्षदों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। राज्यपाल की ओर से उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959 (उत्तराखंड राज्य में यथावत प्रवृत्त) की धारा 6 की उपधारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन सदस्यों को नगर निगम अल्मोड़ा में नामित किया गया है।नामित पार्षदों में कैलाश गुरुरानी,अजीत पवार,विपिन बिष्ट,बीना नयाल,जगत तिवारी,जगमोहन बिष्ट, जगदीश चौहान तथा कृष्ण बहादुर शामिल हैं।शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को अधिसूचना की प्रति भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।इन नामित पार्षदों के शामिल होने के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली में विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।अब ये सभी सदस्य नगर निगम की बैठकों में भाग लेकर शहर के विकास, जनसुविधाओं और स्थानीय समस्याओं के समाधान से जुड़े विषयों पर अपनी भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *