अल्मोड़ा-दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा बुधवार 22 जुलाई को जोरदार विरोध-प्रदर्शन करेगी।कांग्रेस ने दोपहर 12:30 बजे चौहानबाटा अल्मोड़ा में धरना-प्रदर्शन आयोजित करने की घोषणा की है।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने जारी सूचना में बताया कि धरना-प्रदर्शन के बाद भाजपा सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की सांकेतिक शवयात्रा निकाली जाएगी।इसके साथ ही सरकार की नीतियों के विरोध में सांकेतिक चक्का जाम भी किया जाएगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और छात्रों की आवाज़ उठाने के लिए यह विरोध कार्यक्रम आयोजित कर रही है।उनका आरोप है कि छात्रों पर बल प्रयोग और विपक्ष के नेताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे दोपहर 12 बजे तक चौहानबाटा पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल हों और इसे सफल बनाएं।उन्होंने अपने संदेश में कहा अब भी जिसका खून न खौला,खून नहीं वह पानी है।
कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि यह प्रदर्शन केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के समर्थन में आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *