



अल्मोड़ा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने एक युवक को 08.39 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 51 हजार 700 रुपये बताई गई है।अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी विशेष कार्यबल (एसओजी) सुनील धानिक के नेतृत्व में एसओजी टीम ने 13 सितंबर को चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान बेस तिराहे से होटल मैनेजमेंट की ओर जाने वाले पहले मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे एक युवक को संदिग्ध अवस्था में चेक किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 08.39 ग्राम स्मैक बरामद हुई।पुलिस ने आरोपी राहुल (25) पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र, निवासी बेस अस्पताल परिसर स्थित सरकारी आवास थाना व जिला अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया।मामले में कोतवाली अल्मोड़ा में प्राथमिकी संख्या 95/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ के आगे और पीछे के नेटवर्क (फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक) की भी जांच की जा रही है।पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक नीरज सिंघल,हेड कांस्टेबल इरशाद उल्ला और कांस्टेबल राकेश खेतवाल शामिल रहे।
