सोमेश्वर-श्री गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर कांग्रेस ने सरकार के विकास के दावों की जमीनी हकीकत सामने लाने के उद्देश्य से ढूंढो-ढूंढो विकास ढूंढो गांव-गांव विकास ढूंढो यात्रा की शुरुआत ग्राम सभा चनौली से की। यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज गुड्डू ने किया।चनौली में करीब 13 वर्षों से अधूरे पड़े पुल को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान हैं।ग्रामीणों और ग्राम प्रधान द्वारा कई बार मांग उठाए जाने के बावजूद पुल का निर्माण पूरा नहीं हो सका।कांग्रेस ने कहा कि यह यात्रा केवल एक पुल तक सीमित नहीं रहेगी,बल्कि सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से अधूरे पड़े विकास कार्यों की गांव-गांव जाकर जमीनी पड़ताल की जाएगी।इस दौरान कांग्रेस ने सरकार से सवाल किया 13 साल में पुल नहीं बना,तो आखिर विकास गया कहाँ? फाइलों में भाषणों में या चुनावी वादों में?कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किशोर नयाल,जिला पंचायत सदस्य पल्यूड़ा संतोष कुमार,ब्लॉक अध्यक्ष राजू भट्ट, ग्राम प्रधान चनोली उमा वर्मा, ग्राम प्रधान लद्यूड़ा श्रीमती हेमा पाण्डे, पूर्व प्रधान गोविंद राम, उपप्रधान श्रीमती भावना नयाल, पूर्व प्रधान श्रीमती दीपा नयाल,पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हेमा आर्या,ब्लॉक महामंत्री रंजीत नयाल, प्रकाश खाती, हीरा मेहरा,कैलाश कुमार,शिवराम,भुवन कुमार सहित समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *