अल्मोड़ा-भाजपा विधि विभाग के प्रदेश सहसंयोजक एवं अल्मोड़ा टैक्स बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष देवाशीष नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं के रोजगार,कौशल विकास और बेहतर भविष्य को लेकर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।सरकारी सेवाओं में युवाओं को लगातार अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही युवा आयोग के गठन की दिशा में पहल युवाओं के हितों को संस्थागत रूप से सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।नेगी ने कहा कि धामी सरकार के कार्यकाल में 32 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिलने का दावा प्रदेश में रोजगार और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की दिशा में सरकार के प्रयासों को दर्शाता है।सख्त नकल विरोधी कानून के माध्यम से सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मेहनती एवं योग्य अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा करने का प्रयास किया है।
उन्होंने कहा कि रोजगार से युवा आयोग तक की पहल यह स्पष्ट करती है कि सरकार युवाओं की आकांक्षाओं और भविष्य को प्राथमिकता दे रही है।युवा आयोग के माध्यम से प्रदेश के युवाओं की समस्याओं,सुझावों और अपेक्षाओं को नीति निर्माण में प्रभावी स्थान मिलने की दिशा में कार्य किया जा सकेगा।देवाशीष नेगी ने कहा आज की Gen-Z पारदर्शी व्यवस्था,समान अवसर, रोजगार और अपनी प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़ने का मंच चाहती है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार युवाओं की इन्हीं आकांक्षाओं को सशक्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी है और युवाओं को अवसर एवं उचित मंच प्रदान कर ही विकसित,सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *