अल्मोड़ा-चन्द्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशानुसार जनपद के स्कूलों,कॉलेजों,नगर,कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।आज दिनांक 30 जुलाई को क्षेत्राधिकारी यातायात बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात अल्मोड़ा हयात सिंह मय ट्रैफिक पुलिस द्वारा एडम्स बालिका इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की अध्यापिकाओं एवं छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, शराब के नशे में वाहन न चलाने, ओवरस्पीडिंग से बचने तथा सड़क पार करते समय बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के दुष्परिणामों एवं कानूनी प्रावधानों से अवगत कराते हुए बताया गया कि नाबालिग (18 वर्ष से कम आयु) के वाहन चलाते पाए जाने पर वाहन स्वामी/अभिभावक पर ₹25,000 का जुर्माना तथा 3 वर्ष तक के कारावास सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई का प्रावधान है।कार्यक्रम के अंत में यातायात पुलिस द्वारा सभी छात्राओं से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने की अपील की गई, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी रूप से कमी लाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *