अल्मोड़ा-आज जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर बाजार की व्यापारिक गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं को उनके समक्ष रखा।शिष्टमंडल ने जिला पंचायत अल्मोड़ा से सरकारी विभागों के स्थानांतरण के विषय में अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों के बाजार क्षेत्र से बाहर जाने के कारण मुख्य बाजार के व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।सरकारी कार्यालयों से जुड़े कर्मचारियों,आम जनता और आगंतुकों की आवाजाही कम होने से बाजार के व्यापारियों को इसका सीधा असर झेलना पड़ रहा है।इस पर अगर कोई भी विभाग जिला पंचायत से स्थानांतरित किया गया तो व्यापार मंडल और समस्त व्यापारी सरकार और प्रशासन के खिलाफ रोड़ों पर उतर जाएंगे क्योंकि इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं बचता है पहले भी झूठे आश्वाशन के बाद कलेक्ट्रेट के स्थानांतरण की पीड़ा अल्मोड़ा नगर के व्यापारी और आमजनमानस झेल रहे है।व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि अल्मोड़ा के मुख्य बाजार की व्यापारिक गतिविधियों को बनाए रखने और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर सकारात्मक एवं आवश्यक कदम उठाए जाएँ। शिष्टमंडल ने विश्वास जताया है कि प्रशासन व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उचित समाधान करेगा मुलाकात करने वालो में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह, नगर अध्यक्ष अजय वर्मा,नगर सहसचिव अश्विन नेगी,पार्षद और जिला उपाध्यक्ष विजय भट्ट,जिला मंत्री राकेश तिवारी,जिला संरक्षक संजीव गुप्ता,सयुंक्त महामंत्री दिनेश मठपाल,जिला मंत्री कमल तिवारी,पार्षद कमलेश मेर,पार्षद गुंजन चम्याल, पार्षद दीपक कुमार,ललित मिश्रा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।शिष्टमंडल ने विश्वास जताया कि प्रशासन व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उचित समाधान की दिशा में कार्य करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *