अल्मोड़ा-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह द्वारा बताया गया कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन किया जा रहा है।न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता और सहमति से न्याय की भावना की मूर्त रूप देने के लिए समाधान समारोह 2026 का आयोजन 21 अप्रैल 2026 से आरम्भ किया जा चुका है जिसकी परिणति 21,22 तथा 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगी।विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21,22 त था 23 अगस्त 2026 को होगा।जिसमें सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामले शामिल किये जाएंगे।विशेष लोक अदालत पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य/जिला/तालुका /उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकार / समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्र में किया जायेगा।इस समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के आयोजन का लक्ष्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का सुलह एवं आपसी सहमति से निष्पादन करना है।
अधिवक्तागण,वादकारियों तथा अन्य सभी सम्बंधित पक्षों से इस अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी के लिए आमंत्रित किया जाता है।21 अप्रैल 2026 को हो रहे समाधान समारोह में आपसी सहमति एवं वार्ता से समाधान तलाशने का प्रयास किया जायेगा।इन सुलह- बैठकों का आयोजन राज्य / जिला /तालुका /उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकार /समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्र में किया जायेगा जिसमें प्रशिक्षित मध्यस्थ तथा / अथवा सचिव विधिक सेवा प्राधिकार /समिति पक्षकारों की मदद करेंगे।पक्षकार इन सुलह-प्रयास हेतु बैठकों / वार्ताओं में सशरीर अथवा आभासीय रूप से शामिल हो सकते है।अपने मामले जो माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है को समाधान समारोह विशेष लोक अदालत में कैसे शामिल करें। इस वास्ते गूगल फॉम तैयार किया गया है इस गूगल फॉर्म को भरना अत्यंत सरल है।इसे भरकर अपने मामले को समाधान समारोह विशेष लोक अदालत 2026 में शामिल किया जा सकता है।

गूगल फॉर्म https://www.sci.gov.in/ पर उपलब्ध है।

गूगल फॉम भरने की अंतिम तिथि- 31 मार्च 2026

अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा,
फोन नं०-05962-231105,

नालसा
नं. 15100, सालसा टोलफ्री नं.: 1800-180-4000, पर संपर्क कर सकते हैं।
ई-मेल disa-alm-uk@gov.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *