अल्मोड़ा-उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सुश्री शचि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 14/05/2025 से 16/05/2025 तक तीन दिवसीय जागरुकता अभियान बाल विवाह मुक्त उत्तराखण्ड के अनुक्रम में दिनांक 16/05/2025 को राजकीय इंटर कॉलेज डीनापानी,उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विद्यापीठ,कसारदेवी अल्मोड़ा व वार्ड हीराडुंगरी में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित किये गयेl शिविरों का आरम्भ नालसा थीम गीत एक मुठ्ठी आसमान चलाकर किया गया व शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं /श्रमिकों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, बाल विवाह के दुष्परिणाम,बाल विवाह से मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभाव,चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098,पुलिस हैल्पलाइन नंबर 112, 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए शिक्षा के अधिकार,माता-पिता व अभिभावक का दायित्व कि वह अपने 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से शिक्षा प्रदान करायें आदि के संबंध में जानकारी दी गई एवं श्रमिकों व मालिकों के लिए हीराडुंगरी में आयोजित विशेष शिविर में नालसा (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना 2015,श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के पंजीकरण और लाभ, श्रमिकों के लिए स्थापित विशेष प्रकोष्ठ तथा श्रम कानून,न्यूनतम मजदूरी आदि की भी जानकारी दी गई।शिविरों का समापन नालसा थीम गीत (एक मुठ्ठी आसमान) चलाकर किया गया।शिविरों में विद्यालयों के अध्यापकगण,अधिकार मित्र नीता काडा़कोटी,दीपा पाण्डे,दीपा भण्डारी आदि उपस्थित रहे।
