अल्मोड़ा-वरिष्ठ व्यापारी नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं रेडक्रॉस समिति के पूर्व अध्यक्ष किशन गुरूरानी के आकस्मिक निधन पर नंदादेवी मंदिर समिति एवं रेडक्रॉस परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है।उनके निधन को व्यापार जगत,सामाजिक क्षेत्र तथा सेवा कार्यों के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि किशन गुर्रानी ने व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाई। रेडक्रॉस समिति से जुड़े रहते हुए उन्होंने जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।उनके मिलनसार एवं सहयोगी स्वभाव के कारण समाज के विभिन्न वर्गों में उनकी विशेष पहचान थी।नंदादेवी मंदिर समिति एवं रेडक्रॉस परिवार के सदस्यों ने कहा कि किशन गुरूरानी का आकस्मिक निधन सभी के लिए बेहद दुखद है।उनके निधन से सामाजिक एवं व्यापारिक क्षेत्र में एक बड़ी रिक्तता पैदा हुई है।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।शोक व्यक्त करने वालों में नंदादेवी मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल, तारा चंद्र जोशी, हरीश बिष्ट, अनूप साह, मुन्ना वर्मा, जीवन गुप्ता, अमित साह मोनू, अर्जुन बिष्ट, रिक्की साह, अभिषेक जोशी, रवि गोयल, मनोज भंडारी, एल.के. पंत, सी.पी. वर्मा, राजकुमार, नवीन वर्मा, महेंद्र बिष्ट, पंडित तारा जोशी तथा रेडक्रॉस परिवार से प्रकाश जोशी, आशीष वर्मा, मनोज सनवाल, भैरव गोस्वामी, विनीत बिष्ट, दीप जोशी, हरीश कनवाल, मनोज भंडारी, मोनू साह, अभिषेक, मोहन कांडपाल, डॉ. जे.सी. दुर्गापाल, शंकर दत्त भट्ट, अर्जुन बिष्ट, रिक्की भट्ट आदि शामिल रहे।रेडक्रॉस परिवार एवं नंदादेवी मंदिर समिति ने दिवंगत किशन गुर्रानी के सामाजिक एवं सेवा कार्यों को स्मरण करते हुए कहा कि उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।सभी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *