अल्मोड़ा-मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों की साप्ताहिक वर्चुअल बैठक में स्टाफिंग पैटर्न के अन्तर्गत प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी के पद लेवल 11 को भी लेने की मांग की गई। वर्तमान में मिनिस्टीरियल संवर्ग में कनिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक,प्रधान सहायक प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद लेवल 10 तक सीमित है इन्हें विस्तारित करते हुए लेवल 11 का पद प्रमुख प्रशासनिक को भी मिनिस्टीरियल संवर्ग के भीतर स्टाफिंग पैटर्न के माध्यम से लेने की मांग की गई है। सभी मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को राजपत्रित अधिकारी के पद पर पांच वर्ष की सेवा के आधार पर आहरण वितरण अधिकार की भी मांग की गई है। आज की बैठक में टेचन कुमार प्रजापति, संजय नेगी, हर्ष सिंह बिष्ट, रमेश व  धीरेन्द्र कुमार पाठक उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता टेचन कुमार प्रजापति व संचालन धीरेन्द्र कुमार पाठक ने किया। सभी वक्ताओं द्वारा अपने अधिकारों के लिए मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों का आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में साप्ताहिक वर्चुअल बैठक में प्रतिभाग करें‌ । उत्तराखंड शासन में प्रकरणों की हीलाहवाली पर भी चिंता व्यक्त की गई। ‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *