अल्मोड़ा-मां नंदा सुनंदा महिला संस्था की महिलाओं के द्वारा माता रानी की चौकी का आयोजन स्थानीय रैमजे इण्टर कालेज में किया गया जिसमें विधिवत ब्राह्मण को बुलाकर 51 कन्याओं का पूजन किया गया।

“कन्यापूजन “

तत्पश्चात माता रानी की भजन संध्या की गई जिसमें नीलम गंगोला सहित जाने माने कलाकारों के द्वारा कार्यक्रम कर भक्तिमय माहौल से प्रांगण को सराबोर किया गया।भजनों में भक्त भी जमकर झूमे।इस दौरान रैमजे इण्टर कालेज का प्रांगण जनता से भरा रहा। विदित हो कि शारदीय नवरात्र में मां नंदा सुनंदा महिला संस्था के द्वारा प्रतिवर्ष माता की चौकी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिससे भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहते हैं।मां नंदा सुनंदा महिला संस्था के द्वारा संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए लगातार इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।मां नंदा सुनंदा महिला संस्था की किरन पंत ने कहा कि हमारी संस्कृति, त्यौहारों एवं परम्पराओं को आगे बढा हम-सब की नैतिक जिम्मेदारी है जिस उद्देश्य को लेकर मां नंदा सुनंदा महिला संस्था लगातार प्रयासरत हैं।

“अपना सम्बोधन देती संस्था की श्रीमती किरन पंत”

कार्यक्रम में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी,पूर्व चेयरमैन कॉपरेटिव ललित लटवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रवि रौतेला,दीप सिंह डांगी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह,नगर व्यापार मंडल अजय वर्मा,भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, पूर्व प्रधान हरीश कनवाल,नवीन बिष्ट,विपुल कार्की, सलमान अंसारी,मुकुल कुमार आदि अतिथि रहे और साथ में अल्मोड़ा की जनता ने कार्यक्रम में बड चढ़ कर भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता किरन पंत ने की।

“कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार”

कार्यक्रम में
मां नंदा सुनंदा महिला संस्था की रीता पंत,पूनम बोहरा,
मीना जोशी,अलका नज्जोन,हेमा मटेला,लीला चौहान,सोनिया कर्नाटक,जया जोशी,बीना पांडे,सीमा बेदी,नीतू कक्कड़,बीना जोशी,उमा तिवारी,प्रभा वर्मा,प्रीता साह,बिंदु भंडारी,निशा बिष्ट,दिव्या पंत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *