अल्मोड़ा-वन विभाग अल्मोड़ा में कार्यरत पूनम पंत को उत्कृष्ट सेवा पदक सम्मान से प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड द्वारा देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। पूनम पंत कुमाऊँ क्षेत्र से इकलौती बीट अधिकारी हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है। उनकी इस उपलब्धि पर ध्रुव सिंह मर्तोलिया डी एफ ओ सिविल,डी एफ ओ अल्मोड़ा वन प्रभाग,दीपक सिंह तथा समस्त वन विभाग ने हर्ष व्यक्त किया है।
