अल्मोड़ा-आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित एक संक्षिप्त सम्मान समारोह में रेडक्रास सोसायटी अल्मोड़ा द्वारा यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर गणेश सिंह हरड़िया को उनकी उत्कृष्ट कार्य शैली,अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित भाव ,लगन और निष्ठा से कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी , रेडक्रास सोसायटी अध्यक्ष मनोज सनवाल,डाक्टर जे सी दुर्गापाल, दीपेश जोशी,डे केयर अध्यक्ष हेम जोशी,आनंद बगडवाल, चन्द्र मणि भट्ट,आशुतोष वर्मा,लक्ष्मण सिंह ऐठानी,प्रताप सिंह सत्यपाल आदि लोग उपस्थित रहे।
