अल्मोड़ा-भैंसियाछाना विकासखंड के हरड़ा गांव के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोगों की असामयिक मृत्यु पर दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना को अत्यंत हृदयविदारक बताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।कुंदन लटवाल ने कहा कि भैयादूज जैसे पावन पर्व पर मायके से त्योहार मनाकर घर लौट रहे परिवार के साथ इस तरह की दुखद घटना घटित होना बेहद पीड़ादायक है।त्योहार की खुशियां मातम में बदल जाना और एक मां-बेटी सहित तीन लोगों का असमय दुनिया से चले जाना पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही जनहानि चिंता का विषय है।पहाड़ों की संकरी और घुमावदार सड़कों पर वाहन चालकों को विशेष सावधानी और सतर्कता बरतनी चाहिए,ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।दर्जा राज्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।साथ ही हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *