देहरादून-शासन ने जारी की 10 अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट,नैनीताल और अल्मोड़ा के डीएम बदले।IAS ललित मोहन रयाल नैनीताल के डीएम पद से हटे,बने मुख्यमंत्री के अपर सचिव।रयाल को अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की भी मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।IAS अंशुल सिंह बनाए गए नैनीताल के नए जिलाधिकारी,अब तक अल्मोड़ा डीएम थे।IAS दीप्ति सिंह को मिली अल्मोड़ा के नए जिलाधिकारी की जिम्मेदारी।KMVN के एमडी IAS विनीत तोमर को मिला उपाध्यक्ष-जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार।IAS निधि यादव बनीं अपर सचिव और निदेशक-खेल एवं युवा कल्याण विभाग।देहरादून और हरिद्वार के एडीएम बदले।PCS कृष्ण कुमार मिश्र हरिद्वार,वैभव गुप्ता देहरादून के नए एडीएम।PCS पंकज कुमार उपाध्याय को एडीएम हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार।सीमा विश्वकर्मा नैनीताल और सुधीर कुमार अल्मोड़ा के डिप्टी कलेक्टर बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *