रुद्रपुर-कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने रुद्रपुर स्थित यूनिटी लॉ कॉलेज का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा प्राचार्य एवं शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ संवाद किया।कुलपति प्रो बिष्ट ने विधि शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए नियमित कक्षाओं के संचालन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, विद्यार्थियों की शैक्षणिक सहभागिता तथा अकादमिक अनुशासन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।उन्होंने परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुचारु बनाने पर जोर देते हुए परीक्षा संबंधी सभी प्रक्रियाओं का समयबद्ध एवं नियमानुसार संपादन सुनिश्चित करने को कहा।उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता का उन्नयन और परीक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाना विश्वविद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है।इसके लिए सभी महाविद्यालयों को अपनी शैक्षणिक एवं प्रशासनिक जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करना चाहिए।निरीक्षण के दौरान प्रो महेंद्र सिंह राणा एवं डॉ संतोष कुमार भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *