अल्मोड़ा-22 जुलाई को उत्तराखंड क्रांति दल इकाई अल्मोड़ा द्वारा जिला कार्यालय में बैठक आहूत की गई जिसमे 25 जुलाई को दल के स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय अल्मोड़ा में होने वाले कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि नगर क्षेत्र में चल रहे हर घर जल मीटर में पांच हजार से अधिक लोगो ने अपना समर्थन दिया है।साथ ही 25 जुलाई से पुनः सदस्यता कार्यक्रम को जारी करने की घोषणा की गई।सभी पदाधिकारियों से 25 जुलाई को 11 बजे जिला कार्यालय पहुंचने का आह्वाहन किया गया।जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि केंद्रीय कार्यालय से मांगी गई विधानसभा प्रत्याशी की सूची पर आज तक अल्मोड़ा विधानसभा से 5,सोमेश्वर विधानसभा से 2, जागेश्वर विधानसभा से 4 आवेदन फार्म कार्यालय से लिये गए हैं जिस में आगे 25 जुलाई तक फार्म लिए जा सकते हैं।फार्म लेने वाले सदस्य का यूकेडी की सक्रिय सदस्यता सूची में होना जरूरी है।आज की बैठक में महानगर अध्यक्ष मोहित साह,केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी,जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज सिंह कपकोटी,जिला महामंत्री देवेश जोशी,जिला उपाध्यक्ष सुजीत टम्टा,विनय किरौला, अक्षय कुमार,गद्देश सिंह, शैलेंद्र टम्टा,विक्रम सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *