अल्मोड़ा-प्रदेश सरकार द्वारा अल्मोड़ा नगर निगम में मनोनीत किए गए आठ पार्षदों का गुरुवार को नगर निगम सभागार में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर नगर निगम के मेयर अजय वर्मा सहित निर्वाचित पार्षदों ने सभी मनोनीत पार्षदों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर अजय वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अनुभवी एवं समाजसेवा से जुड़े लोगों को मनोनीत पार्षद के रूप में जिम्मेदारी देना नगर निगम के लिए सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि इन आठ पार्षदों के जुड़ने से नगर निगम की कार्यक्षमता और अधिक मजबूत होगी तथा शहर के विकास से जुड़े विषयों पर बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया जा सकेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी मनोनीत पार्षद जनहित को सर्वोपरि रखते हुए नगर निगम की योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस दौरान सभी मनोनीत पार्षदों ने प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और नगर निगम परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है,उसका पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के विकास,स्वच्छता,पेयजल, सड़क,प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी निर्वाचित पार्षदों और अधिकारियों के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में नगर निगम के पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी मनोनीत पार्षदों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभव और सहयोग से नगर निगम की कार्यप्रणाली को नई दिशा मिलेगी तथा शहर के विकास कार्यों में और अधिक गति आएगी।समारोह के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी ने अल्मोड़ा को स्वच्छ,सुंदर और विकसित नगर बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प भी लिया।मनोनीत पार्षदो में कैलाश गुरुरानी,कृष्णबहादुर सिंह,जगत तिवारी,बीना नयाल,अजीत पवार,जगमोहन बिष्ट,विपिन बिष्ट, जगदीश चौहान शामिल रहे। स्वागत करने वालो में नगर निगम मेयर अजय वर्मा,पार्षद अमित साह मोनू,पार्षद संजय जोशी,पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट चीमा,पार्षद इंद्रमोहन भंडारी, पार्षद मीरा मिश्रा,पार्षद वन्दना वर्मा,पार्षद विकास कुमार,पार्षद राहुल जोशी,पार्षद अभिषेक जोशी,पार्षद विजय भट्ट, पार्षद जानकी पांडे,पार्षद चंचल दुर्गापाल,पार्षद पूनम त्रिपाठी,पार्षद अंजू बिष्ट, पार्षद नेहा टम्टा,पार्षद राधा मटियानी,पार्षद तुलसी देवी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *