अल्मोड़ा-आज सायं अल्मोड़ा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा एवं नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू के नेतृत्व में चौहानबाटा में आतिशबाज़ी एवं मिष्ठान वितरण कर तीन राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की हुई भारी जीत का जश्न मनाया।इस अवसर पर पूरा माहौल नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद के नारों से गूंज उठा।भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत देकर जनता ने आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के स्पष्ट संकेत दे दिये हैं। आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू,महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री किरन पंत, पूर्व प्रधान हरीश कनवाल, पूर्व सभासद मनोज जोशी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,अजय वर्मा,राजन जोशी, गोविंद पिलख्वाल, राजीव गुरुरानी,जगत तिवारी,मनीष जोशी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *