अल्मोड़ा-सभाषद के रूप में लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित शाह मोनू लगातार पिछले पांच वर्षों से लोगों की मदद और समाज हित के काम करने के लिए जाने जाते हैं।पिछले दिवस पालिकाओं का कार्यकाल समाप्त हो गया है लेकिन लोगों की मदद और समाज सेवा करने का जज्बा अमित साह मोनू में आज भी बरकरार है।आज सायं खुटकुनी भैरव मंदिर के बगल के जंगलों में आग लग गई जो की पेड़ों और आसपास के क्षेत्र में फैलने लगी।जिसकी सूचना निवर्तमान सभाषद और भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू को स्थानीय लोगों द्वारा दी गई।उनके द्वारा तत्काल रूप से आपदा कंट्रोल रूम में ना केवल फोन किया गया अपितु स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास किये गये।इसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची श।करीब 1 घंटे के कड़े प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया। उपस्थित एवं स्थानीय लोगों ने निवर्तमान सभाषद अमित साह मोनू की काफी सराहना की।आग बुझाने में फायर ब्रिगेड के एफ एम धीरेंद्र सिंह,एफ.एस.चालक रमेश सिंह,अमित साह मोनू ,हेम चन्द्र जोशी, शिवांश साह,अनिल चौधरी आदि शामिल रहे।
