अल्मोड़ा-पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा की कक्षा 6 की छात्रा एवं स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकादमी अल्मोड़ा की पंजीकृत खिलाड़ी साक्षी रॉयल ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन अब केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हो गया है।यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, रुड़की में आयोजित हुई, जिसमें साक्षी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। साक्षी इससे पूर्व भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं।ताइक्वांडो प्रशिक्षक एवं डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष कमल कुमार बिष्ट (पांचवीं डिग्री ब्लैक बेल्ट, राष्ट्रीय रेफरी एवं स्वर्ण पदक विजेता) ने बताया कि साक्षी एक बेहद प्रतिभाशाली, मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता को देखते हुए उन्हें उन्नत प्रशिक्षण और बेहतर सुविधाओं के साथ विशेष अभ्यास कराया जाएगा, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।एसोसिएशन के सचिव प्रदीप कुमार जोशी (ब्लैक बेल्ट) ने भी साक्षी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या मीना राणा, स्पोर्ट्स शिक्षक अरविंद सिंह, अध्यापिका रूमाना नाज सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने साक्षी को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
साक्षी के माता-पिता मीरा रॉयल एवं राजेंद्र सिंह रॉयल ने भी बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए इसे परिवार और विद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय साक्षी की कड़ी मेहनत, विद्यालय की प्रधानाचार्या,खेल शिक्षक,अध्यापिका रूमाना नाज तथा ताइक्वांडो प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट के मार्गदर्शन को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *