


अल्मोड़ा-उत्तर प्रदेश क्षत्रिय लोक सेवक परिवार महासमिति द्वारा लखनऊ में हल्दीघाटी-दिवेर घाटी विजयोत्सव सामाजिक सरोकार एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर के 500 प्रशासनिक अधिकारियों और उत्तर प्रदेश के 12 राज्यमंत्रियों की उपस्थिति में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट को ‘कुंवर बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान से सम्मानित किया गया।कुलपति प्रो बिष्ट इस सम्मान समारोह और कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि रूप में शामिल थे।महासमिति द्वारा प्रो बिष्ट के शोध,शिक्षण और उनके अकादेमिक योगदान को देखते हुए अभिनंन्दन पत्र भी दिया। इस आयोजित कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश के हाईस्कूल में अव्वल आये 81 विद्यार्थियों और इंटरमीडिएट में अव्वल आये 33 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।प्रो सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा जानकारी दी गयी कि ऑल इंडिया पीसीएस एसोसिएशन एवं अधिकारी-कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह द्वारा यह पुरस्कार अन्य उपस्थित अधिकारियों की उपस्थिति में उन्हें प्रदान किया गया था। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह की तैयारियों के कारण उक्त सम्मान समारोह में उपस्थित नहीं हो पाए थे। किंतु उत्तर प्रदेश क्षत्रिय लोक सेवक परिवार महासमिति की सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों ने यह सम्मान व्यक्तिगत रूप से आकर प्रदान किया है।उन्होंने सम्मान के लिए ऑल इंडिया पीसीएस एसोसिएशन एवं अधिकारी-कर्मचारी महासंघ, समिति के अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह, सचिव डॉ सोनिया चौहान एवं आयोजकों के प्रति अपना आभार जताया।
