अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा /धारानौला टैक्सी स्टैंड के टैक्सी मालिक चालकों ने टैक्सी यूनियन माल रोड थपलिया स्थित कार्यालय में एकत्रित होकर टैक्सी यूनियन पदाधिकारीयो के नेतृत्व में सैकड़ों वाहनों के साथ न्याय के देवता गोल्जु दरबार में अपनी समस्याओं को लेकर हाजरी लगायी। सरकार और प्रशासन की उपेक्षा से आहत होकर मालिक चालको ने गोल्जू दरबार में अपनी व्यथा रखी। मालिक चालकों ने एक स्वर में कहा की लगभग सौ से एक सौ पचास निजी वाहन व्यवसायिक रूप से कार्य कर रहे है।विशेषकर शहर से दूर विभिन्न विधालयो में पड़ा रहे अध्यापक,अध्यापिकाये निजी वाहनों से स्कूल में कार्यरत अध्यापक अध्यापिकाओं को किराया लेकर ढो रहे है जिससे टैक्सी मलिक चालको पर आर्थिक संकट आ रहा है।जिस कारण कई टैक्सी मालिक चालको पर रोजी रोटी का संकट आन पड़ा है। इस विषय में पूर्व में प्रशासन को लिखित व मौखिक रूप से कई बार सूचना दी गयी परन्तु इस विषय में किसी के द्वारा भी कोई कार्यवाही नही की गयी जिस कारण व्यथित होकर टैक्सी मालिक चालको को न्याय के देवता गोल्ज्यू दरबार में अपनी हाजरी लगानी पड़ी।टैक्सी यूनियन अध्यक्ष शैलेन्द्र तिलारा (शेलू) ने कहा कि पूर्व में शासन द्वारा स्कूलों के सम्बंध में शासनादेश जारी किया गया था कि अध्यापक,अध्यापिकाये कार्यरत स्कूलों के नजदीक आठ किलोमीटर दायरे में रहेंगे परन्तु अधिकांश अध्यापक /अध्यापिकाये 60 से 70 किलोमीटर की दूरी तय कर के विद्यालयों में शिक्षण का कार्य कर रहे है जिससे छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है। अध्यापक /अध्यापिकाओ को सरकार द्वारा मानदेय दिया जाता है लेकिन वे निजी वाहनों से टैक्सी का कार्य कर के एक मोटी रकम कमा रहे है जिसका सीधा प्रभाव टैक्सी व्यवसाय पर पड़ रहा है।टैक्सी से जुड़े मालिक चालको का कहना है कि अब इस विषय में गोल्ज्यू देवता ही न्याय करेंगे।गोल्ज्यू दरबार में अर्जी लगाने के लिए अध्यक्ष शैलेन्द्र तिलारा (शेलू), महासचिव नीरज पवार, उपाध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट,उपाध्यक्ष गोपाल सिंह रावत, सचिव अर्जुन सिंह मुस्युनी, उपसचिव आनद सिंह भोज, कोषाध्यक्ष बाल किसन जोशी, मुख्य संरक्षक अनूप साह के नेत्रत्व में सेकड़ो मालिक चालक मोजूद रहे।
