अल्मोड़ा-जिलाधिकारी ने आज बेस अस्पताल का निरीक्षण किया।अस्पताल पहुंचकर उन्होंने पंजीकरण कक्ष,आपातकालीन सेवाएं,वार्ड,ओपीडी, साफ सफाई आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की दीवारों पर थूक आदि के कारण गंदगी पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर कर चिकित्सा अधीक्षक को कड़े निर्देश दिए कि गंदगी फैलाने वालों के साथ सख्ती से पेश आए।उन्होंने कहा कि गंदगी फैलाने वालों पर अर्थदंड लगाएं एवं कानूनी कार्रवाई भी करें।इस दौरान उन्होंने कहा कि चिकित्सा अधीक्षक अस्पताल का मुखिया होता है,इसलिए अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी उनकी ही है।उन्होंने कहा कि अस्पताल की संपति के प्रति अपनापन रखे।इस दौरान उन्होंने अस्पताल के संचालन के तहत विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं देने के निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने बेस अस्पताल में पानी के टैंक के पास क्षतिग्रस्त दीवार का भी निरीक्षण किया।उन्होंने इस संबंध में कार्यदाई संस्था को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के निर्देश दिए।इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक कुमार, एसडीएम सदर जयवर्धन शर्मा समेत अन्य उपस्थित रहे।
