अल्मोड़ा-अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने दुनिया के दो फीसदी शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची जारी की। इसमें 78 वी रैंक में डॉक्टर तरुण बेलवाल भी शामिल है।डॉक्टर बेलवाल ने वर्ष 2021- 22 में खाद्य विज्ञान विभाग में 778 वी रैंक हासिल की।पांडे खोला निवासी श्रीमती निर्मला बेलवाल एवं नवीन चन्द्र बेलवाल के सुपुत्र डॉ तरुण बेलवाल ने कुमाऊं विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा ग्रहण की।उसके बाद उन्होंने जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल से बायो टेक्नोलॉजी में पीएचडी की।फिर जेजियांग यूनिवर्सिटी चीन के साथ काम किया। वर्तमान में वह इटली की टयूरिंन यूनिवर्सिटी के साथ जुड़े हैं।2016-17 में उत्तराखंड के राज्यपाल ने उन्हें शोध के लिए राज्यपाल पुरस्कार से नवाजा। उनकी इस उपलब्धि के लिए लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू), बद्रेश्वर वार्ड के सभासद मनोज जोशी,अतुल पांडे,अभिषेक जोशी, सुनील कर्नाटक,नमित जोशी,अनिल पंत,विक्रम साह,निकाय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र जोशी,पीयूष पांडे, वीरेंद्र सिंह जीना,दीवान सिंह बिष्ट,हेमंत पांडे,अनुज साह,भावेश पांडे,नरेंद्र बिष्ट आदि स्थानीय लोगों ने हर्ष जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *