अल्मोड़ा-भाजपा सरकार आम जनता से चुनाव के समय किए हर वादे को पुरा कर रही है।हर वादे पर गंभीरता से काम किया जा रहा है।इसके अलावा भ्रष्टाचारियों पर भाजपा सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है।युवाओं के हक-हकूक पर डाका डालने वाले अब तक 42 भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।यह बात गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कही।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समान नागरिक अधिकार और नए भू-कानून पर तेजी से कार्य कर रही है। नए भू-कानून के लिए कमेटी का गठन किया गया।युवाओं के लिए एकल खिड़की के रूप में स्वरोजगार के रास्ते खोलने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनेगा जहां यूनिफार्म सिविल कोड लागू होने जा रहा है। समान नागरिक अधिकार को लेकर यह कार्य किया जा रहा है।इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रदेश में 65 से 70 प्रतिशत वन भूमि है।मात्र 30 से 35 प्रतिशत भूमि में भी पर्वतीय क्षेत्र में 15 प्रतिशत भूमि है।पर्वतीय क्षेत्रों की भूमि बचाते हुए नया भूकानून बनने जा रहा है।जबकि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए भी 234 करोड़ रुपये अवमुक्त किया जा चुके है। प्रैस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, महामंत्री महेश नयाल,नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *